बीसलपुर: मार गांव में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मार में चारपाई पर सो रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने हथौड़े से वार करके मौत के घाट बुधवार सुबह को उतार दिया। सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कल शाम उसे गिरफ्तार कर लिया वही आज थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को आज जेल रवाना कर दिया है