राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोग के सदस्यों गोपाल कृष्ण शर्मा और पवन मावंडिया ने अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े हितधारकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से आरक्षण संबंधी मुद्दों पर सुझाव प्राप्त किए।