गुना नगर: गुना में नौतपा के बीच बदला मौसम, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट
गुना शहरी क्षेत्र में 1 जून सुबह से ही नौतपा के बीच मौसम बदला नजर आया, सुबह करीब 11:30 बजे 10 से 15 मिनट झमाझम बारिश से तेज गर्मी में लोगों को राहत मिली। गुना मौसम विभाग ने कहा, पिछले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदला है 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो-तीन दिनों से आंधी के साथ बारिश हुई वहीं आगामी दो-तीन दिन इसी तरह की संभावना है।