बरेली: योग दिवस पर बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- 'योग को धर्म से जोड़ना अज्ञानता'
बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने योग को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्रैंड मुफ्ती हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म विशेष से जोड़कर देखना गलत है, क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य शरीर और मन को स्वस्थ रखना है। मौलाना रजवी ने कहा कि योग सदियों पुरानी परंपरा है