डोलरिया: सुपरली के किसान की अनोखी कला: अनाज से बनाई विश्व नेताओं की तस्वीरें
सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सोलंकी अपनी अनोखी कला के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार करीब 11 बजे उन्होंने गेहूं, ज्वार, बाजरा सहित विभिन्न अनाजों की मदद से कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों और नेताओं की आकर्षक तस्वीरें तैयार कीं। किसान सोलंकी ने अमेरिका, यूएई, इजराइल और ईरान सहित अन्य देशों के शीर्ष नेताओं के चित्र अनाज के माध्यम से उकेरे।