सिवनी: सिवनी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
Seoni, Seoni | Jun 28, 2026 सिवनी जिला अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया। रविवार को उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और सभी अभिभावकों से हर बच्चे को "दो बूंद जिंदगी की" जरूर पिलाने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।