भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैकपुर का कूड़ा निस्तारण केंद्र इन दिनों अपने उद्देश्य से भटकता नजर आ रहा है। स्वच्छता के लिए बनाए गए इस केंद्र को शराबियों ने अड्डे के रूप में तब्दील कर दिया है। यहां प्रतिदिन शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने की बात सामने आ रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।