डेगाना: मिठड़ीया ग्राम में दबंगों ने महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, कुल्हाड़ी से हमले का आरोप, 4 महिलाएं घायल
Degana, Nagaur | Oct 19, 2025 डेगाना के मिथडिया गांव में जमीनी विवाद में महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। महिलाओं ने कुल्हाड़ी से हमले का भी आरोप लगाया। इस विवाद में 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया एवं एक को रेफर किया गया।