भरथना: निवाङी कला में बैंक ऑफ बड़ौदा के चपरासी को कार से टक्कर मारकर पीटा, जांच शुरू
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ी कलां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के चपरासी शेर सिंह पुत्र सालिक राम, निवासी ग्राम कुशगवां अहीरान, पर सोमवार सुबह बैंक ड्यूटी पर जाते समय कथित रूप से पुरानी जमीनी रंजिश में हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिना नंबर प्लेट कार से आए हमलावरों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर मारपीट कर फरार हो गए।