जसवंतनगर: जसवंतनगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण की माता शकुंतला के निधन के बाद हुई शांति सभा, सपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार की माता स्वर्गीय शकुंतला देवी के निधन के बाद एक शांति सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. शकुंतला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।