तिर्वा: सिखवापुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे, गेट पर इंतजार करते दिखे बच्चे
Tirwa, Kannauj | Mar 28, 2026 कन्नौज। जिले के उमर्दा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिखवापुर से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय खुलने का समय 9 बजे का है।लेकिन शिक्षक 9: 30 तक यहां शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मासूम बच्चे स्कूल गेट पर खड़े होकर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या कोई नई नहीं है।