जमुआ: अनियंत्रित पिकअप वैन खेत में पलटी, बड़ा हादसा टला, चालक को मामूली चोटें आईं
Jamua, Giridih | Apr 19, 2026 हिरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो कोदंबरी मुख्य मार्ग स्थित मोड़ पर रविवार को 12 बजे एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी।हालांकि गनिमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,चालक को मामूली चोट आई है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त पिकअप वाहन में बैटरी पानी लोड था. यह पिकअप बिहार के चकाई से कोदंबरी की ओर जा रही थी।