पिंड्रा: ट्रक केबिन के डैशबोर्ड से 1.22 करोड़ का गांजा बरामदः उड़ीसा से गांजा लाकर कानपुर में देनी थी खेप
उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप लेकर कानपुर जा रहे तस्कर को वाराणसी में मिर्जामुराद पुलिस ने दबोचा लिया। चेकिंग देखकर ट्रक छोड़कर भागते तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। ट्रक की तलाशी में केबिन के अंदर डैशबोर्ड से पुलिस ने 2 कुंतल 45 किलो गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये है।