पिंड्रा: 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में यह स्वागत-सत्कार किया गया। केंद्रीय मंत्री इन दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।