पनागर: बरेला बायपास पर दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दी समझाइश, 24 घंटे का अल्टीमेटम
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और स्थानीय प्रशासन ने सड़क हादसों के गढ़ बन चुके जबलपुर-मंडला-निवास ट्राई-जंक्शन (तिराहे) पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और भारी ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने इस ब्लैक स्पॉट को अतिक्रमण मुक्त कराने का फैसला किया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने एनएचएआई द्वारा पूर्व में दिए गए न