कानपुर: जाजमऊ के एस टी आई ग्राउंड में चल रहे मैच में बिस्मिल्लाह प्राइमर लीग नाइट टूर्नामेंट का खिताब वाइकिंग उस्मान ने जीता
जाजमऊ के एस.टी.आई ग्राउंड में जाजमऊ बिस्मिल्लाह प्राइमर लीग ( बीपीएल ) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल नाइट क्रिकेट सोमवार 9 बजे आयोजित किया गया, जिसमे चीफगेस्ट विधायक हसन रूमी, कैंट रहे टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर शहजाद अहमद ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 24 टीमों के बीच 60 मैच खेले गए। दो टीम वाइकिंग उस्मान और अल अकबर लेदर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।