कानपुर: किदवई नगर के जूही में स्थित पुलिस क्वार्टर में सिपाही के घर से ₹7 लाख के जेवर और ₹15 हजार की नकदी हुई चोरी
किदवई नगर थाना क्षेत्र में जूही में थाने के पीछे बने पुलिस क्वार्टर में अयोध्या में तैनात सिपाही विजय कुमार सिंह के घर से 7 लाख के जेवर और 15 हजार नगदी चोरी हो गए। बेटे आदित्य ने बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर को होनी है जिसके लिए 7 लाख के जेवर घर में रखे हुए थे बेटे की तहरीर पर किदवई नगर थाने में मंगलवार सुबह 10 बजे थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।