बांदा: गांधीनगर मोहल्ले में अज्ञात कारणों से युवक ने किया डाई का सेवन, डॉक्टर ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Banda, Banda | Feb 16, 2026 बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर मोहल्ले में अज्ञात कारणों से युवक ने डाई का सेवन कर लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों नें उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।