दुधि: जोरुखाड़ गांव में कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संदीप कुमार जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बंसराजकुँवर क्षेत्र के निवासी हैं अपनी ससुराल ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद हैं। बताया जा रहा है कि वह बाइक से दुद्धी की ओर से विंढमगंज की तरफ जा रहे थे।