खुर्जा: रनिया में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, भाकियू राष्ट्रपुत्र ने मुआवजे की उठाई मांग
अरनिया क्षेत्र में बीते कल भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की गेहूं की कटी हुई फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओले इतनी बड़ी मात्रा में गिरे कि खेत सफेद चादर से ढक गए। ओलावृष्टि का प्रकोप इतना भयंकर था कि दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक, लगभग 1 घंटे तक बारिश और ओले पड़े जिससे फसल को नुकसान हुआ, जानकारी सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजेदी गई।