जौनपुर: पुलिस की गोली से घायल आरोपी की बीएचयू में इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस की गोली से घायल आरोपी की बीएचयू में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। बता दें कि आरोपी को पुलिस गौतस्कर बताते हुए मुठभेड़ में घायल किया था। जिसके बाद उसे जौनपुर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।