रॉबर्ट्सगंज: चुर्क अंतर्गत एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पुलिस कर्मी का मिला शव, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
बुधवार की सुबह चुर्क अंतर्गत एक किराए के मकान में मुख्य आरक्षी संजय सिंह अपने किराये के आवास पर गिरे पड़े थे।उक्त सूचना पर चौकी चुर्क पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर उनको जिला चिकित्सालय लोढ़ी ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मुख्य आरक्षी संजय सिंह के शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है।