रॉबर्ट्सगंज: ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने के लिए डीएम खुद उतरे सड़कों पर ,अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 14 गाड़ियों का चालान
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में चलाया अभियान डीएम बी0एन0 सिंह ने सलखन के पास अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए खुद वाहनों की करी जॉच, अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 14 गाड़ियों का चालान किया। 02 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा के लिए भेजा। जुलाई माह में 629 मामलों में कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रूपये की गयी वसूली,