परसिया: पीएमश्री कन्या शाला में विज्ञान प्रदर्शनी, एसडीएम ने किया निरीक्षण, नन्हें वैज्ञानिकों ने बनाए मॉडल
पीएमश्री आदर्श कन्या शाला परासिया में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चे तरह तरह के माडल बनाकर लाए। एसडीएम शुभम यादव ने माडल्स का अवलोकन किया। चार बजे तक प्रदर्शनी जारी रही। बीईओ श्रीराम धुर्वे, बीआरसी श्याम गुन्हेरे, प्राचार्य स्वर्णकुमारी सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।