संभल: संभल की शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई, RRF और पीएसी को भी तैनात किया गया
संभल में शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानों की पुलिस के साथ हर RRF और पीएससी के जवानों को भी तैनात किया गया। साथ ही सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे जामा मस्जिद क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई।