बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में हनुमान मंदिर पर सर्व समाज ने एक साथ हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का परायण किया
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चिड़ियावासा मे जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे स्थित इच्छापूर्ति हनुमानजी मंदिर पर गांव के युवा मंडल के तत्वावधान मे तथा भामाशाहो के सहयोग से सर्व समाज के ग्रामीणों ने एक हीं समय पर सभी ने एक साथ गुरुवार शाम 6बजे सर्व समाज के सैकड़ो लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया, क्षेत्र, कुल, प्रदेश, भारत देश की सुख -समृद्धि, की कामना की।