दुधि: बीजपुर के बखरिहवां में बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, मां-बेटी की हुई मौत
बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवां ब्रेकर के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई।दोनों एक शादी समारोह से लौटते समय बाइक दुर्घटना का शिकार हो गईं।बताया जा रहा है कि 70 बर्षीय रामपति पत्नी लालमन और 45 वर्षीय बसंती पत्नी रामप्यारे निवासी बजडा थाना बसंतपुर छत्तीसगढ़, शादी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रही थी।