बहराइच: रमवापुर खुर्द इलाके में खौलती सब्जी में गिरकर बालक झुलसा, इलाज जारी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर खुर्द इलाके में खौलती हुई सब्जी में गिरकर बालक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए परिजन आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बालक खेल रहा था। तभी खौलती कढ़ाई की सब्जी में गिरकर वह झुलस गया। इलाज जारी है।