आगरा: शाहगंज पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद,आरोपी को भेजा गया जेल
Agra, Agra | Mar 25, 2024 आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने ईदगाह पुल के नीचे से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक शराब तस्कर को पकड़ा हैं। आरोपी तस्कर का नाम सोनू पुत्र चांद उस्मानी निवासी सराय ख्वाजा है। तस्कर से 40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया हैं।