वारासिवनी: बंजर जमीन बनी हरित पट्टी, महिलाओं के प्रयास की हो रही सराहना, स्वसहायता समूह और नगर पालिका का संयुक्त प्रयास
वारासिवनी के वार्ड क्रमांक 11 स्थित मोक्षधाम के पास चंदन नदी किनारे लगभग डेढ़ एकड़ रेतीली बंजर भूमि को नगरपालिका ने ग्रीन बेल्ट में बदल दिया है। 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर लिए गए संकल्प के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं ने करीब 900 से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देख रेख की जिम्मेदारी भी निभाई, डेढ़ वर्ष की मेहनत के बाद अब यह क्षेत्र आचछादित हो गया है