बांसवाड़ा: बड़गांव में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव में कार ने बाइक को मारी टक्कर युवक को लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को उपचार के लिए एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि भव्यराज सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बड़वास छोटी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।