सुपौल: डीएम सावन कुमार ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jul 6, 2026 सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिले से बाहर तैनात अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।