पन्ना: पन्ना में जहरीले कीड़े के डंक से महिला की हालत गंभीर, घर मे काम करते समय हुआ हादसा जिला अस्पताल रेफर।
Panna, Panna | Jul 3, 2026 पन्ना के गुन्नौर थाना क्षेत्र के बकुलहा गांव में घर का काम कर रही 50 वर्षीय गीता बाई को एक अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत गुन्नौर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।