दुधि: दुद्धी सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल, रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के भट्टी मोड़ से झारो जाते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय गुड्डू बच्चन पुत्र शिव कुमार, निवासी झारो अपने साथी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र मिथिलेश के साथ बाइक पर सवार होकर झारो की ओर जा रहे थे।