देवघर: देवघर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन
देवघर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन शनिवार सुबह 11:00 किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।