सागर नगर: भगवानगंज में प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने निकाली शोभायात्रा, महिलाओं ने किया मार्ग पवित्र
सिखों के पहले गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज द्वारा भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। पंज प्यारों की अगुआई में भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा से रविवार दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा शुरू हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा का 112 स्थानों पर पुष्पवर्षा व खाद्य सामग्री से स्वागत किया गया। करीब 5 किलोमीटर का रूट तय करने में.