मातगुवां थाना पुलिस ने बिजावर रोड स्थित साकरोबरा तिगड्डे के पास कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) के साथ अवधेश शिवहरे निवासी ग्राम रगौली को गिरफ्तार किया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय सोमवार की शाम 4 बजे में पेश किया गया।