दलौदा: ग्राम खजुरी आंजना में आवारा 3 से 4 कुत्तों का हमला, 5 वर्षीय बालिका घायल
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी आंजना में 19 जून को घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बालिका पर 3 से 4 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। परिजन और ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बालिका को बचाया। घायल बच्ची को धुंधड़का अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है,