मंदसौर के महू-नीमच मार्ग स्थित काबरा पेट्रोल पंप के पास 9 मई सुबह सवारियों से भरी अशोक बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग बस से उतर गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।