वारिसनगर: 4 माह से मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षा सेवकों ने आंदोलन की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज कर्मियों ने पिछले चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर गहरा आक्रोश जताया है। बिहार संविदा कर्मी शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज संघ, समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे कर्मियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट