पिछोर: विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात',135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण
पिछोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण आज रविवार दोपहर 12 बजे पिछोर में किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया।