झांसी: जीवनशाह चौराहे पर स्थित गुरु कृपा सिटी सेंटर की एक दुकान से चोरों ने चुराई इनवर्टर बैटरी, घटना का सीसीटीवी आया सामने
Jhansi, Jhansi | Sep 12, 2025 शहर के जीवनशाह चौराहे पर स्थित गुरु कृपा सिटी सेंटर की एक दुकान में शुक्रवार सुबह चोरी का मामला सामने आया है। सुबह करीब 4:30 बजे अज्ञात चोरों ने छक्की लाल कुशवाहा की दुकान से इनवर्टर बैटरी चुरा ली। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो चोर दुकान के बाहर लगे इनवर्टर से बैटरी निकाल रहे हैं।