झांसी: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत स्कूली छात्रों ने डेली गांव के पेट्रोल पंप पर जागरूकता रैली निकाली
Jhansi, Jhansi | Sep 12, 2025 उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान के तहत, झांसी के स्कूली छात्रों ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे एक जागरूकता रैली निकाली। संभागीय परिवहन विभाग और यातायात विभाग के सहयोग से आयोजित इस रैली का उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना था।