पंचकूला: सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में 25 करोड़ रुपये के टेंडर को मिली मंज़ूरी : मेयर
सेक्टर 14 में नगर निगम कार्यालय में पंचकूला की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 25 करोड़ रुपये के टेंडर लगाने के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी गई। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला के बंद सीसीटीवी कैमरे ठीक करने के लिए 2.43 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।