पंचकूला: हाइकोर्ट ने सेक्टर 24 के लोगों को एन्हासमेंट मामले में दी बड़ी राहत, लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार किया व्यक्त
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सेक्टर 24 की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। इन परिवारों से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) एनहासमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये की मांग कर रहा था, हाईकोर्ट के फैसले के बाद सेक्टरवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का आभार प्रकट किया है।