धामी: मंत्री विक्रमादित्य बोले देवभूमि हिमाचल में गौ-मांस खाने वाले लड़ रहे चुनाव,हमारी संस्कृति के के लिए चिंता का विषय
Dhami, Shimla | Apr 6, 2024 ग्रामीण शिमला से विधायक व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल देवी देवताओं का पवित्र स्थल है। देवभूमि है,जहां गौ मांस का सेवन करने वाले लोग चुनाव लड़ रहे हैं। यह हमारी संस्कृति के लिए एक चिंता का विषय है और इसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।इन शब्दों से वह मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को घेरते हुए नजर आए।