लोहरदगा: रांची-लोहरदगा टोरी पैसेंजर में बढ़ सकती है बोगियों की संख्या, मजदूरों और छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद
रांची से लोहरदगा चलने वाली टोरी पैसेंजर ट्रेन को झारखंड की लाइफ लाइन माना जाता है। यह ट्रेन गांवों को राजधानी रांची से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है और रोजाना हजारों लोगों के जीवन से जुड़ी हुई है। शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेलवे इस ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है।