बांका: पावर ग्रिड में 1 से 4 अप्रैल तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी
Banka, Banka | Mar 30, 2026 शहर स्थित पावर ग्रीड में आगामी एक से चार अप्रैल तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा। जिसे लेकर चार-चार घंटा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। सोमवार की सुबह 11 बजे बांका ग्रीड के सहायक कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि एक व दो अप्रैल को सुबह 08 से 12 बजे तक बांका ग्रीड में 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य होगा।