रघुनाथपुर: किसान भवन रघुनाथपुर के सभागार में खरीफ महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
शनिवार को किसान भवन रघुनाथपुर के सभागार में खरीफ महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण के एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अंचलाधिकारी प्रत्यक्ष कुमार ने किया। अपने संबोधन में अंचलाधिकारी ने किसानों को मोटे अनाजों की पैदावार के प्रति जागरुक करते हुए कहा हमें अगर रोग रहित रहना है तो मिट्टी में भरपूर ताकत का संचार लाना होगा।