रघुनाथपुर: नियमित टीकाकरण को लेकर रघुनाथपुर रेफरल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
रघुनाथपुर रेफरल हॉस्पिटल परिसर में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में नियमित टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।नियमित टीकाकरण के लाभ को बताया गया। डॉक्टर श्री सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण से नवजात बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।